सोमवार, 29 जून 2020

शासकीय हाई स्कूल घिंवरा में परीक्षा की तैयारी के लिए माताओँ की भूमिका बताया गया

शासकीय हाई स्कूल घिंवरा, वि.ख.तिल्दा, जिला रायपुर (छ.ग.)

राष्ट्रबोध (दिनांक-19.02.2020) रिपोर्टर- श्री पूरन वर्मा जी
तिल्दा नेवरा:- तिल्दा ब्लॉक के ग्राम घिवरा के विद्यालय में पालक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थीयों की माताओं के साथ शिक्षकों ने विशेष बैठक लिए । जिसमें शतप्रतिशत माताएँ उपस्थित रहीं । प्रत्येक माताओं के स्वागत के साथ ही कार्यक्रम की शुरूवात हुई। तत्पश्चात बालिकाओं द्वारा अपनी माताओं के सम्मान में नृत्य प्रस्तुत किए गये। कार्यक्रम के दौरान संस्था के व्याख्याता सी.पी.ढीढी द्वारा माताओं को जागरूक करते हुए गतिविधि तथा प्रोजेक्टर द्वारा विडियो दिखाकर समझाया गया कि, विद्यार्थी एक पौधे के समान होते है। जिन्हे माली रूपी शिक्षक ज्ञान से सिंचित करते है। परंतु माता-पिता उस मिट्टी के समान महत्वपूर्ण होते है जिसके कारण पौधे खड़े हो पाते है व पोषकता प्राप्त कर अपना विकास करते है। माता-पिता ही बच्चे के लिए प्रथम गुरू होता है। आइंसटाइन को उसके स्कूल से पढ़ाई में कमजोर होने के कारण निकाल दिया गया था । जिसे, उनकी मां घर मे खुद पढ़ाकर बिजली का बल्ब बनाने वाला महान वेज्ञानिक बना दिया । अतः हर माता-पिता अपने बच्चे को जैसा चाहे बना सकते है।
माताएँ अपने बच्चों को, प्रातः जगाकर, रोज स्कूल भेजकर, शाम को पढ़ने के लिए प्रेरित कर, टीवी व शोरगुल न कर, उत्तीर्ण होने पर इनाम देने का वादा कर, घरेलु काम से मुक्त कर पढ़ाई में सहयोग कर सकती है। जिससे परिक्षा परिणाम निश्चित ही अच्छे आयेंगे।
कार्यक्रम के अंत में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती उर्मिला वर्मा जी, सरपंच(घिंवरा) द्वारा इस विद्यालय से कक्षा 10वीं में प्रथम आने वाले को 3000रू.,द्वितीय आने को 2000रू. तथा तृतीय आने वाले विद्यार्थी को 1000रू नगद राशि प्रदान करने की घोषणा किया गया।


हमारी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए रिपोर्टर

श्री पूरन वर्मा जी 

एवं राष्ट्रबोध की टीम का सदा आभारी रहूंगा।

सी.पी.ढीढी (व्याख्याता) विज्ञान

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें