बुधवार, 23 नवंबर 2022

संकुल केन्द्र घिंवरा में शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों के उन्मुखीकरण हेतु 2 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का समापन

शासकीय हाई स्कूल घिंवरा, वि.ख.तिल्दा, जिला रायपुर (छ.ग.) 

खबरी नोनी (दिनांक-23.11.2022) कु.योगेश्वरी वर्मा, कक्षा 10वीं 

विद्यार्थियों व विद्यालय के समग्र विकास में शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों की महति भूमिका होती है। इस विशेष बात को ध्यान में रखते हुए समिति के सदस्यों एवं पालकों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय हाई स्कूल घिंवरा में संकुल केन्द्र घिंवरा तथा संकुल केन्द्र इल्दा अंतर्गत आने वाले स्कूलों के प्रधान पाठकों एवं वरिष्ठ शिक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया । शिक्षकों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 22 व 23 नवबंर को आयोजित कर संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षत मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सभी शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों के माध्य पालकों को जागरूक करने के गुर सिखाये गये । प्रशिक्षण में प्रतिभागियों के लिए उत्कृष्ट गुणवत्ता युक्त भोजन व्यवस्था भी किया गया था।

    यह कार्यक्रम श्री कैलाश बघेल (संकुल समन्वयक, संकुल केन्द्र घिंवरा) के कुशल नेतृत्तव में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए श्री कैलाश बघेल जी को श्री दीपक कुमार गुप्ता जी (संकुल प्रभारी प्राचार्य, शा.हाई स्कूल घिंवरा) सम्मानित किया गया । 

खबरी नोनी 

कु.योगेश्वरी वर्मा, कक्षा 10वीं   

खबर बनाने के लिए खबरी नोनी का बहुत-बहुत धन्यवाद

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें