बुधवार, 24 जनवरी 2024

शासकीय हाई स्कूल घिंवरा में विज्ञान प्रायोगिक परीक्षा 2023-24 संपन्न

खबर हमारी (दिनांक-24.01.2024) रिपोर्टर- खबरी नोनी

    माध्यमिक शिक्षामंडल के आदेशानुसार प्रतिवर्ष कक्षा 10वीं के लिए 25 अंकों का विज्ञान विषय के लिए प्रायोगिक परीक्षा विद्यालय में आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के प्राप्तांक को वार्षिक परीक्षा के परिणाम के साथ जोड़ा जाता है। यह परीक्षा बाह्य परीक्षक की उपस्थिति में कराया जाता है। बाह्य परीक्षक अन्य विद्यालय के व्याख्याता होते है।

    इसी कड़ी में शासकीय हाई स्कूल घिंवरा में दिनांक 24.01.2024 को विज्ञान का प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन हुआ । जिसमें आंतरिक परीक्षक श्री सी.पी.ढीढी द्वारा परीक्षा का शुभारंभ कक्षा 10वीं के बाल वैज्ञानिकों को चाकलेट वितरण कर किया गया तथा इस चाकलेट के अंदर कक्ष क्रमांक 1 व 2 लिखा हुआ था। चाकलेट में लिखे कक्ष क्रमांक अनुसार बच्चे अपने-अपने कक्ष में बैठे । दोनो कक्ष के बाल वैज्ञानिकों को अलग-अलग 3-3 प्रयोग दिए गए थे।  

इस परीक्षा के लिए श्रीमती निक्की अग्रवाल जी (व्याख्याता पं.) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ठ हिन्दी माध्यम स्कूल रायखेड़ा, वि.ख.तिल्दा को बाह्य परीक्षक नियुक्त किया गया था। इनके समक्ष प्रत्येक बालवैज्ञानिकों ने प्रयोगों को करके दिखाए। तथा उत्तर पुस्तिका में अपने प्रयोग के बारे में लिखें। साथ ही प्रत्येक बालवैज्ञानिकों ने बाह्य परीक्षक के द्वारा पूछे गये मौखिक प्रश्नों के उत्तर भी सहजता से दिए। अंत में बाह्य परीक्षक को विद्यालय का भ्रमण कराते हुए विद्यालय में अपनये जाने वाले नवीन गतिविधियों से अवगत कराया गया । जिसका बाह्य परीक्षक ने उन्मुक्त कंठ से तारिफ किए। 

परीक्षा उपरांत संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री दीपक कुमार गुप्ता जी द्वारा बाह्य परीक्षक को उनका पारिश्रमिक ससम्मान भेंट किया गया। इस परीक्षा में संस्था में पदस्थ वरिष्ठ व्याख्याता श्री पी.नायक जी, श्रीमती के.कुर्रे जी, श्री एन.के. सायतोड़े जी का विशेष सहयोग रहा।

खबरी नोनी

कु.आकांक्षा एवं कु.टिकेश्वरी, कक्षा 9वीं

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें