शासकीय हाई स्कूल घिंवरा, वि.ख.तिल्दा, जिला रायपुर (छ.ग.)
खबरी नोनी (दिनांक-09.07.2022) कु.योगेश्वरी वर्मा, कक्षा 10वीं
शासकीय हाई
स्कूल घिंवरा, वि.ख.तिल्दा में स्वयं दान नामक योजना का संचालन किया जाता है जिसके
तहत माता-पिता व पालकों तथा ग्रामीणों से स्कूल उपयोगी सामग्री दान करने के लिए
सी.पी.ढीढी (व्याख्या) विज्ञान द्वारा प्रेरित किया जाता है। इतना ही नही
दानदाताओँ के नाम को स्कूल के दिवाल पर लिखवाया जाता है तथा वेबसाईट पर भी इनके
नाम को अपलोड किया जाता है। इसी कड़ी में श्री प्रकाश डहरिया जी (प्रकाश आटो पार्ट
बुडेरा) द्वारा फूल के पौधे लगाने के लिए लगभग 50 नग इंजन आईल के खाली बोटल दान
दिया गया है। शिक्षा और स्कूल के प्रति इसके स्वयं दान के लिए शासकीय हाई स्कूल
घिंवरा विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया है।
खबरी नोनी
कु.योगेश्वरी वर्मा, कक्षा 10वीं
खबर बनाने के लिए खबरी नोनी का बहुत-बहुत धन्यवाद




0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें