शासकीय हाई स्कूल घिंवरा, वि.ख.तिल्दा, जिला रायपुर (छ.ग.)
खबरी नोनी (दिनांक-17.09.2022) कु.योगेश्वरी वर्मा, कक्षा 10वीं
शा.हाई स्कूल घिंवरा,वि.ख.तिल्दा में अध्ययनरत कक्षा 9वीं एवं कक्षा 10वीं के बाल वैज्ञानिकों के द्वारा “हमारा स्कूल सबके लिए नामक परियोजना” का संचालन किया जा रहा है। इस परियोजना का संचालन संस्था में पदस्थ व्याख्याता सी.पी.ढीढी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसी कड़ी में शा.पू.मा.शाला घिंवरा से कक्षा 8वीं के 22 विद्यार्थी स्वप्रेरित होकर हाई स्कूल में भ्रमण के लिए पधारे। यहाँ के बालवैज्ञानिकों द्वारा आत्मीय स्वागत पश्चात हाई स्कूल का योजनाबद्ध भ्रमण कराया गया । 8वीं के विद्यार्थीयों को कक्षा, खुला पुस्तकालय, स्टेयर वाल, हैंगिग गार्डन, सभा कक्ष, डिजिटल क्लास की विशेषताएँ बताया गया । साथ ही विद्यालय में स्थित विज्ञान प्रयोगशाला व माडल की क्रियाविधि का विवरण दिया गया इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रयोगों को करके दिखाया गया। बच्चों के विशेष माग पर पत्ती की स्लाईड बनाकर पादप कोशिका का अवलोकन कराया गया। इस परियोजना के संचालन बालवैज्ञानिक कु.पूजा, कु.मुस्कान, कु.चंचल, कु. आंचल, कु.खुशबू, चेतन, आर्यन, रितिक, किशन, सुरज आदि द्वारा किया गया।
खबरी नोनी
कु.योगेश्वरी वर्मा, कक्षा 10वीं
खबर बनाने के लिए खबरी नोनी का बहुत-बहुत धन्यवाद




0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें